{"_id":"6ad46cbfe64d3a7ebb020abd","slug":"baghpat-bike-bike-crashes-into-a-wall-youth-preparing-for-police-recruitment-dies-chetan-was-the-only-son-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दीवार से टकराई बाइक, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत; परिवार का इकलौता बेटा था चेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दीवार से टकराई बाइक, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत; परिवार का इकलौता बेटा था चेतन
Sun, 18 Oct 2026 12:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:22 PM IST
सार
गाजियाबाद निवासी चेतन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और उसकी बहन भी जेल में पुलिसकर्मी तैनात है। देर रात सहबानपुर में उसकी बाइक दीवार से टकरा गई। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
चेतन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहबानपुर गांव में देर रात्रि एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक दीवार से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मृतक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय चेतन पुत्र बबलू के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के सुठारी उर्फ निठारी गांव का निवासी था। चेतन चिरोड़ी, गाजियाबाद में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चेतन रविवार की रात ललियाना मेले से रागिनी प्रतियोगिता देखकर बाइक से धोली प्याऊ मार्ग द्वारा वापस चिरोड़ी लौट रहा था। इसी दौरान जब वह सहबानपुर गांव के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण दुर्घटना की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
तड़के लगभग साढ़े तीन बजे गांव के सतबीर यादव जब पशुओं को चारा डालने के लिए उठे, तो उन्होंने बाइक और उसके पास पड़े युवक को देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के घरों के अरुण यादव और अन्य लोगों को उठाया और घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद अरुण यादव ने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना चांदीनगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन मिला। फोन पर आए एक कॉल के माध्यम से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।
चेतन की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चेतन अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है जो जेल पुलिस में कार्यरत है। पिता पेशे से किसान हैं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। परिजन युवक के शव को बागपत पोस्टमार्टम पर लेने के लिए रवाना हो गए हैं।