{"_id":"6adb87ddfe1aee0cd80a036d","slug":"baghpat-co-accused-of-pushing-bjp-district-president-bjp-members-create-an-uproar-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: सीओ पर भाजपा जिलाध्यक्ष को धक्का देने का आरोप, भाजपाइयों का हंगामा, दो घंटे तक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सीओ पर भाजपा जिलाध्यक्ष को धक्का देने का आरोप, भाजपाइयों का हंगामा, दो घंटे तक धरना
Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
सार
खेकड़ा ब्लॉक में एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा नेता नवीन से सीओ की नोकझोंक हो गई। इसके बाद मौके पर आए भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीओ पर धक्का देने का आरोप लगाया। सीओ ने गलती मानते हुए खेद जताया तो विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा से खेद जताते सीओ रोहन चौरसिया और विधायक योगेश धामा को समझाते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएलसी चुनाव के दौरान खेकड़ा ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और सीओ रोहन चौरसिया के बीच विवाद हो गया। जिलाध्यक्ष ने सीओ पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए विधायक व जिलेभर के पदाधिकारियों को बुलाकर कुर्सी डालकर धरना शुरू कर दिया। दो घंटे बाद सीओ के गलती मानते हुए खेद जताया तो विवाद खत्म हुआ। शुक्रवार को जिलेभर में स्नातक के लिए 45.68 व शिक्षक के लिए 57.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए खेकड़ा ब्लॉक को मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां शुक्रवार शाम को भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा अंदर जाने लगे तो उनको सीओ रोहन चौरसिया ने रोक दिया। इसको लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई। नवीन ने जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को इस बारे में बताया तो वह भी वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीओ पर सपा के पक्ष में मतदान कराने और धक्का-मुक्की कर केंद्र से बाहर निकालने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, सुनील धामा, प्रवेंद्र धामा, मनुपाल बंसल और संदीप प्रजापति समेत अन्य भाजपा नेता वहां पहुंचे, जिन्होंने कुर्सी डालकर धरना शुरू कर दिया। वे सीओ पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
इसकी सूचना पर एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने वहां पहुंचकर भाजपा नेताओं से वार्ता की। वहां दो घंटे तक हंगामा चलता रहा और भाजपा नेता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में एएसपी ने भाजपा नेताओं को समझाया और सीओ रोहन चौरसिया को वहां बुलाया गया।
सीओ ने जिलाध्यक्ष को नहीं पहचानने और अनजाने में गलती होने की बात कहते हुए खेद जताया। इस पर भाजपा नेता शांत हुए और विवाद को खत्म किया।
सीओ ने जिलाध्यक्ष को नहीं पहचानने और अनजाने में गलती होने की बात कहते हुए खेद जताया। इस पर भाजपा नेता शांत हुए और विवाद को खत्म किया।
सपा जिलाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों में हुई नोकझोंक
एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। वहां पुलिस ने उनको शांत करने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस ने उनको वहां से बाहर से बाहर निकाल दिया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बिना आईडी के फर्जी तरीके से वोट डालने का प्रयास कर रहे थे, जिसका विरोध किया गया।

स्नातक के लिए 45.68 व शिक्षक के लिए 57.83 प्रतिशत मतदान
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 14 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों पर शाम चार बजे तक स्नातक के लिए 45.68 व शिक्षक के लिए 57.83 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान बड़ौत ब्लॉक में हुआ।

ये बोले...
मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। मैं वहां पहुंचा तो सीओ ने मेरे साथ भी अभद्रता की और धक्का दिया गया। सभी नेता वहां आ गए थे। सीओ ने गलती मानी तो अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
-नीरज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष व सीओ के बीच ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ था। यह केवल एक-दूसरे को नहीं पहचानने से गलतफहमी के कारण हुआ था। दोनों के बीच बातचीत हुई और गलतफहमी दूर हो गई। अब किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।
- पूर्णेंदु सिंह, एसपी