फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Massive Fire Breaks Out at Grocery Shop in Khekra Market, Two Dead and Several Injured

बागपत: परचून की दुकान में भीषण आग, दो सिलिंडर फटे; पांच साल की मासूम व महिला की मौत, कई अंदर फंसे

Thu, 08 Oct 2026 10:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 10:07 AM IST
सार

बागपत के खेकड़ा बाजार में पुलिस चौकी के पास परचून की दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो सिलिंडर फट गए और कई लोग झुलस गए। हादसे में 38 वर्षीय स्वाति जैन और पांच वर्षीय आन्या जैन की मौत की सूचना है।

विज्ञापन
Baghpat: Massive Fire Breaks Out at Grocery Shop in Khekra Market, Two Dead and Several Injured
बागपत में आग लगने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा बाजार में पुलिस चौकी के पास परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। आग व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से होते हुए मकान तक पहुंच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पटाखों में आग लगने के कारण हादसा हुआ और इस दौरान दो सिलिंडर भी फट गए। आग की चपेट में आने से प्रदीप जैन के बेटे अंकुर जैन समेत कई लोग झुलस गए। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। हादसे में स्वाति जैन और पांच वर्षीय आन्या जैन की मौत की सूचना है।

विज्ञापन


पटाखों में आग लगने के बाद भड़की आग
जानकारी के अनुसार, खेकड़ा बाजार में पुलिस चौकी के पास प्रदीप जैन की परचून की दुकान में आग लगी। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के साथ मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सर्पदंश हत्याकांड: टूट गई थी गले की हड्डी, पत्नी और उसके प्रेमी की पोस्टमार्टम में खुली थी पोल; अमित की हत्या में फैसला आज 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Baghpat: Massive Fire Breaks Out at Grocery Shop in Khekra Market, Two Dead and Several Injured
बागपत में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

दो सिलिंडर फटे, कई लोग झुलसे
आग के दौरान दो सिलिंडर भी फट गए। हादसे में व्यापारी प्रदीप जैन का बेटा अंकुर जैन और दो अन्य लोग झुलस गए। आग की लपटों और धमाकों से बाजार में अफरातफरी मच गई।

मकान में फंसे लोगों को निकालने में जुटी पुलिस
बताया गया कि बिन्नू प्रसाद जैन समेत दो महिलाएं और दो बच्चे मकान के अंदर फंसे हुए थे। पुलिस और आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे। दमकल कर्मी भी आग पर काबू पाने और राहत कार्य में लगे हुए हैं।

स्वाति और पांच वर्षीय आन्या की मौत
हादसे में 38 वर्षीय स्वाति जैन और पांच वर्षीय आन्या जैन की मौत की सूचना है। आग में झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति संभाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed