फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two friends were sitting with their legs dangling outside; resulting in both their legs being severed

बागपत: बाहर पैर लटकाकर बैठे थे दो दोस्त, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर दोनों पैर कटकर गिरे, हालत गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 12:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 29 Aug 2026 12:03 PM IST
सार

हाफिज और कासिम अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर असारा रेलवे हॉल्ट पर हादसा हो गया। ट्रेन में सफर कर रहीं महिलाएं कटे पैर देखकर चिल्लाने लगीं। दोनों दोस्तों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Two friends were sitting with their legs dangling outside; resulting in both their legs being severed
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर असारा रेलवे हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आने से हाफिज और उसके दोस्त कासिफ के पैर कट गए। वहां आए पुलिसकर्मी दोनों घायलों को उठाकर बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से दोनों को उनके दोस्त दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

 

संभल जिले के मियां सराय का रहने वाला हाफिज और बिजनौर जिले के हुसैनपुर का रहने वाला कासिफ अपने कई साथियों के साथ शुक्रवार को हरिद्वार से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। हाफिज और कासिफ ट्रेन की खिड़की पर बाहर की तरफ पैर लटकाकर बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि उनकी ट्रेन जैसे ही असारा रेलवे हॉल्ट पर पहुंची तो दोनों के पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गए। इससे दोनों के दोनों पैर कटकर गिर गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नजारा देखते ही ट्रेन में सवार और हॉल्ट पर खड़े यात्रियों अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तभी लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। वहां आए पुलिसकर्मी दोनों घायलों को उठाकर एंबुलेंस से बड़ौत सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके साथी दोनों घायलों को दिल्ली के निजी अस्पताल में लेकर चले गए, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
विज्ञापन

हादसा देखते ही चिल्लाने लगी महिलाएं
रक्षाबंधन पर्व को लेकर ट्रेन में काफी संख्या में महिला यात्री सवार थीं। जिस समय हादसा हुआ, उस समय असारा रेलवे हॉल्ट पर भी महिलाएं खड़ी हुई थीं। दोनों दोस्तों के पैर कटने पर महिलाएं सहम गई और चिल्लाने लगी थीं।

ये बोले सीओ
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में पैर आने से हादसा हुआ है। ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
-अंशु जैन, सीओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed