Bijnor: बंद मकान में अर्धनग्न मिला महिला का शव, कई दिन पुरानी हत्या की आशंका, फरार पति का मोबाइल बंद
बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बंद मकान से 42 वर्षीय शहनाज खातून का शव मिला। कई दिन पुराना शव होने से दुर्गंध आ रही थी। पति का मोबाइल बंद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बंद मकान से 42 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान शहनाज खातून के रूप में हुई है। उसका शव अर्धनग्न हालत में घर के अंदर मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण मकान से दुर्गंध आ रही थी। मकान के बाहर ताला लगा था, जबकि महिला का पति अहमद हसन गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्रीनगर से पति के साथ गांव आई थी शहनाज
बताया गया कि शहनाज खातून करीब एक सप्ताह पहले मंगलवार को अपने पति अहमद हसन के साथ श्रीनगर से मोहनपुर गांव स्थित अपने घर आई थी। पति श्रीनगर में सैलून का काम करता है और परिवार भी वहीं रहता है।
परिजनों के अनुसार, गांव आने के अगले दिन शहनाज ने श्रीनगर में अपने बेटे आसिफ से फोन पर बात की थी। उसने आने वाले मंगलवार को घर के पास प्लॉट खरीदने के लिए उसे गांव बुलाया था। मंगलवार तड़के आसिफ गांव पहुंचा तो मकान के बाहर ताला लगा मिला। घर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी।
ताला तोड़ने पर मिला शव
आसिफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा गया। अंदर महिला का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर कई दिन पहले हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होने की बात सामने आई
बताया जा रहा है कि शहनाज और उसके पति अहमद हसन के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। मकान पर ताला लगा होने और पति का मोबाइल बंद मिलने के कारण पुलिस पति की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
मंडावली पुलिस की सूचना पर सीओ आकांक्षा गौतम मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद महिला की मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।