फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एनआरआई युवती की मां को मिली धमकी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 10 Sep 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime news
दोघट (बागपत)। दिल्ली के मॉडल टाउन की एनआरआई युवती शहरा अरोरा की गैर इरादतन हत्या में पैरवी कर रही उनकी मां सोनू अरोरा को समझौता नहीं करने पर धमकी मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत के मामले में वांछित आरोपी आदित्य चोपड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है और उसके परिवार वाले लगातार उनको धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी समेत अन्य अफसरों से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दिल्ली के मॉडल टाउन की रहने वाली सोनू अरोरा ने बताया कि उनकी बेटी शहरा अरोरा जर्मनी में रह रही थीं, जो वहां चीन की एक कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रिएटर के पद पर कार्यरत थीं। 24 अगस्त की सुबह पड़ोसी आदित्य चोपड़ा छुट्टी पर घर आई शहरा को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर देहरादून ले जा रहा था। आरोप लगाया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली कट के पास आदित्य ने जानबूझकर अपनी कार ट्रक में पीछे से घुसा दी, जिससे शहरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसकी प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अब समझौता नहीं करने पर धमकी मिल रही है। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed