{"_id":"6a987b24d146ca871a08e57d","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-158097-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुखार से पूर्व प्रधान की मौत, अस्पताल में 265 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुखार से पूर्व प्रधान की मौत, अस्पताल में 265 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बुखार से सिसाना गांव की पूर्व प्रधान हीरो देवी की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक गांवों में 250 से अधिक लोग बीमार हैं। जिला अस्पताल में भी बुखार होने पर 265 मरीज पहुंचे, जिसमें 130 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच हुई।
सिसाना गांव निवासी राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि उनकी माता पूर्व प्रधान हीरो देवी को कई दिन से बुखार हो रहा था। मंगलवार की रात ज्यादा हालत खराब होने पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव व सामाजिक संस्था के लोगों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल में 265 मरीज बुखार के पहुंचे और उन्होंने उपचार कर दवाई ली। वहीं 90 मरीजों की मलेरिया व 40 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। इनके अलावा चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव की सलाह दी। सीएमएस डॉ. अनुराग ने बताया कि जिला अस्पताल में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की जांच के लिए अलग से ओपीडी बनाई है और वहां जांच कर दवाई दी जा रही है। साथ ही मरीजों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है, ताकि वे स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से बच सकें।
--
30 गांवों में 250 से अधिक लोग बीमार
बागपत। जिले के गांवों में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है और हर कोई बुखार की चपेट में आ रहा है। जिले के 30 गांवों में बुखार की चपेट में 250 से अधिक लोग है। इनमें सुन्हैड़ा में ब्रह्म सिंह, राजू, मुकेश, जोनी, सांकरौद में निजामुद्दीन, राकेश, प्रमोद, फिरोजपुर गांव में नितिन, नरेश, रामनिवास और राजेश आदि को बुखार है। इनके अलावा रठौड़ा, कुरड़ी, नांगल, टांडा, लूंब, हेवा, शबगा, बरनावा, जिवाना, रंछाड़, सिरसली, बिजवाड़ा, पुट्ठी आदि गांव में लोग बुखार की चपेट में है। लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाकर जांच कर दवाई देने की मांग की है।