फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How to trust the servants, they are cheating as soon as they get a chance

Baghpat News: नौकरों पर कैसे करें भरोसा, मौका मिलते ही दे रहे धोखा

Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
सार

विश्वास पर घर में रखे गए नौकर विश्वासघात करने से बाज नहीं आ रहे। घर के सदस्य की तरह रखे जाने के बावजूद किसी ने मालिक की बेटी के साथ बुरा व्यवहार किया तो किसी ने बेटे के अपहरण कर लिया। यहां तक कई नौकरों ने मालिकों की हत्या तक भी कर डाली।

विज्ञापन
How to trust the servants, they are cheating as soon as they get a chance
नौकर अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी ने बच्चे की तरह पाला तो किसी ने घर के सदस्य के रूप में तरजीह दी, लेकिन इसके बावजूद कुछ नौकर विश्वासघात करने से बाज नहीं आए। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे डाला। सरदार सिंह हत्याकांड इसका एक ताजा उदाहरण है, जबकि पिछले तीन सालों में ऐसी तमाम घटनाएं हो चुकी है। जिसमें नौकरों पर विश्वास करना उनके मालिकों को भारी पड़ गया। किसी ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की, तो किसी ने बेटे का अपहरण कर लिया। नौकरों के विश्वासघात से मालिकों को सदमा पहुंचा तो पुलिस भी उनको पकड़ने के लिए भटकती रही।

विज्ञापन


सरदार सिंह अविवाहित था, इसलिए वह नौकर अर्जुन उर्फ छोटू को बेटे की तरह रखता था। उसके खाने-पीने का पूरा ध्यान रखता था। दो साल से अर्जुन उर्फ छोटू उनके घर पर रह रहा था और उसने अपने काम से परिवार का विश्वास जीत लिया था।

विज्ञापन


मगर किसी का क्या पता था कि विश्वासघाती अर्जुन परिवार को जिंदगी भर का सदमा दे जाएगा। सरदार सिंह की हत्या से बड़े भाई राजपाल, बेटे सनोज व परिवार की महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। सरदार सिंह के एक भाई सत्पाल सिंह की बीमारी के चलते 18 साल पहले मौत हो गई थी, जबकि दूसरे भतीजे प्रमोद की वर्ष 2010 में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: थाने के मंदिर में गंगाजल लेकर कसम खिलाई, एक मिनट में निपटा एक साल का विवाद

शादी के लिए दिलाए थे कपड़े
मृतक के भतीजे सनोज ने बताया कि 21 नवंबर को परिवार में दीपक पुत्र विक्रम सिंह की शादी थी। इसलिए सरदार सिंह ने खुद अर्जुन को बड़ौत ले जाकर उसे मंहगे कपड़े दिलाए। पूरा परिवार नौकर पर विश्वास रखता था, लेकिन किसी को शायद ये नहीं पता था कि विश्वासघाती अर्जुन उनके परिवार का इतना बड़ा सदमा दे जाएगा।

केस नंबर एक
दस जनवरी 2022 में ढिकाना गांव से एक नौकर ने अपने ही कोल्हू मालिक हरवीर के 10 साल के बेटे सोहित का अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दस घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी नौकर राजू उर्फ राजन पुत्र बूचनू निवासी मोहल्ला परसोवा मिल्कीपुर अजरौली थाना धुमलिया जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

केस नंबर दो
सात अक्तूबर वर्ष 2016 में रातोंरात अमीर बनने के लालच में बिजरौल गांव से कक्षा तीन के छात्र आलोक उर्फ गोली पुत्र राजीव का घर में रहने वाली नौकर आकाश पुत्र हाकिम निवासी बदायूं ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद बड़ौत कोतवाली पुलिस ने दादरी पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा था और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था।
 

केस नंबर तीन
11 दिसंबर 2019 में बागपत जनपद के एक मोहल्ले में नौकर अपने ही मालिक की बेटी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करता था। साथ ही किशोरी को धमकी देता रहा कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी और उसके पिता की हत्या कर देगा। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी जावेद पुत्र असलम निवासी गुराना रोड बड़ौत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 
वेरिफिकेशन न करवाना लोगों को भारी पड़ रहा है। जरूरत के समय लोग बिहार, झारखंड, बरेली, अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों से आए युवकों को नौकर की तरह रखते हैं, लेकिन उनका पुलिस से वेरिफिकेशन नहीं करते। जिस कारण मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर नौकर खिसक जाते हैं। - एनएस सिरोही, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed