{"_id":"6a12e97621c38058d203b166","slug":"journalism-is-a-medium-for-guiding-society-prof-prjournalism-is-a-medium-for-guiding-society-prof-prashantashant-baghpat-news-c-28-1-smrt1011-152226-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता समाज को दिशा देने का माध्यम : प्रो. प्रशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता समाज को दिशा देने का माध्यम : प्रो. प्रशांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-वात्सायन पैलेस में महर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हुइ गोष्ठी
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यायन पैलेस में रविवार को महर्षि नारद जयंती और हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के महत्व और उसके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महर्षि नारद को प्रथम पत्रकार के रूप में याद किया और पत्रकारिता की सामाजिक भूमिका पर जोर दिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ हरियाणा के प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि नारद प्रथम पत्रकार थे। पत्रकारिता समाज को दिशा देने का माध्यम है और महर्षि नारद ने भी यही कार्य किया था। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रोफेसर कुमार ने वर्तमान समय में निष्पक्ष, सकारात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य जुगल किशोर ने महर्षि नारद के जीवन और पत्रकारिता के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कई समाज सेवियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, फार्मासिस्ट राजकुमार, मनोज, डॉ. वाशु देव आदि मौजूद रहे l
Trending Videos