{"_id":"6add0e566f54d56c0f0436f5","slug":"polution-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-161175-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत से ज्यादा बड़ौत में प्रदूषण, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत से ज्यादा बड़ौत में प्रदूषण, लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
बागपत। जिले में प्रदूषण से लोगों की हालत खराब होने लगी है और यहां बागपत से ज्यादा प्रदूषण बड़ौत में हो रहा है। यहां शनिवार को बड़ौत में एक्यूआई 324 पहुंच गया तो बागपत में एक्यूआई 278 रहा। इस तरह प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है। लोगों को आंखों में जलन व गले में परेशानी महसूस होने लगी है।
मौसम में ठंडक के साथ ही हवा में नमी बढ़ने और त्योहारी सीजन शुरू होने से प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। यहां पिछले कई दिनों से एक्यूआई ढाई सौ से पार चल रहा है। इस कारण ही यहां ग्रैप एक लागू करते हुए निर्माण कार्यो में नियमों का पालन करने के साथ ही डीजल जनरेटर व वाहनों पर रोक लगाई गई है।
वहीं एआरटीओ विपिन कुमार ने शनिवार को बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उनको एक नवंबर से बीएस 4 से नीचे के डीजल वाहनों को दिल्ली में नहीं भेजने के लिए कहा गया। एआरटीओ ने बताया कि प्रदूषण को देखते हुए यह आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण से बचाव करें लोग
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदूषण से सांस की बीमारी होने की आशंका ज्यादा रहती है। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए प्रदूषण खतरनाक है। उनको प्रदूषण में बाहर निकलने से बचना चाहिए। इसके अलावा आंखों में जलन की शिकायत भी सबसे ज्यादा रहती है। उनके अनुसार आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी न हो।
वर्जन
इस समय त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है तो मौसम ठंडा होने से नमी ज्यादा होने लगी है। इस समय प्रदूषण बढ़ना शुरू हो जाता है। इसे रोकने के लिए प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद कराया जाएगा तो अन्य उपाय भी किए जाएंगे।
-राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी