फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Draft electoral roll to be released on November 12, final publication on January 4

यूपी: 12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट आएगा, चार जनवरी को अंतिम प्रकाशन; उप निर्वाचन आयुक्त ने दी ये जानकारी

Tue, 03 Nov 2026 11:30 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 03 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

Meerut News: भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने ऊर्जा भवन में चार मंडलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची तैयार कराई जाएगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी राजनीतिक पार्टियों को दी जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Draft electoral roll to be released on November 12, final publication on January 4
समीक्षा करते चुनाव आयोग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2027 की मतदाता सूची में पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार कराई जाएगी। इसमें कोई कमी न रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। 12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा और चार जनवरी 2027 को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने सोमवार को साकेत स्थित ऊर्जा भवन में चार मंडलों मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ के 18 जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची को सभी राजनीतिक पार्टियों को दिया जाएगा। इसके अलावा यह निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और पोलिंग स्टेशन पर भी उपलब्ध रहेगी। इसे कोई भी देख सकता है और अगर कोई कमी लगती है तो आपत्ति लगा सकता है। फार्म 6, 7, और 8 भरकर जमा कर सकता है। जो फार्म आएंगे, उस पर सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) नियमानुसार निर्णय लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी और 28 दिसंबर तक इसका निपटान किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची भी सभी राजनीतिक पार्टियों दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और पोलिंग स्टेशन पर भी यह उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में इसी पर मंथन किया गया कि कैसे मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध प्रकाशित किया जाए। उसमें कोई कमी न रहे। 
 
विज्ञापन

साथ ही यह समीक्षा की गई कि अब तक क्या तैयारियां की गई हैं और जब चुनाव होंगे तब किस तरह से तैयारियां करनी हैं। जैसे- ईवीएम प्रशिक्षण, कानून व्यवस्था और मतदान के लिए लोगों को जागरूक करना आदि शामिल हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था पुख्ता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश के बाकी जिलों की भी जल्द ही इसी तरह समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में संबंधित जिलों के अधिकारियों ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों, निर्वाचन प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से संबंधित प्रगति का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया।

ये हैं फार्म 6, 7 और 8
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 और प्रवासी मतदाता के लिए फार्म 6ए है। नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म 7 है और पता बदलने, सुधार करने या अन्य बदलावों के लिए फार्म 8 का उपयोग किया जाता है।

ये रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, चार मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक या पुलिस उप महानिरीक्षक, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: दिन निकलते ही छाया स्मॉग, तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड बढ़ी, इतना रहा एक्यूआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed