सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Mother Risks Life to Save Son Hanging on Electric Wires After Fall From Roof

ममता से हारी मौत: छत से गिरकर बिजली के तारों में लटका था लाडला, जान पर खेल बेटे की जिंदगी जीत लाई मां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के निवाड़ा गांव में चार साल का बच्चा छत से गिरकर बिजली के तारों में लटक गया। मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना तारों पर कूदकर बेटे की जान बचा ली।

UP: Mother Risks Life to Save Son Hanging on Electric Wires After Fall From Roof
बेटे के साथ अस्पताल में मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के निवाड़ा गांव में ममता की मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना बिजली के तारों में लटके अपने चार वर्षीय बेटे को बचा लिया। इस घटना में मां और बेटा दोनों घायल हो गए, लेकिन समय रहते उपचार मिलने से उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।

Trending Videos


निवाड़ा गांव निवासी अमृता के पति अमित गाड़ी चलाने का काम करते हैं और बृहस्पतिवार को काम पर गए हुए थे। सुबह करीब ग्यारह बजे अमृता मकान की छत पर काम कर रही थीं, जबकि उनका चार वर्षीय बेटा कुश पास में खेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान खेलते समय कुश का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। नीचे से गुजर रहे बिजली के तारों में फंसकर वह वहीं लटक गया। करंट लगने से तार आपस में टकराए और तेज धमाके की आवाज हुई।

धमाके की आवाज सुनते ही अमृता दौड़कर छत के किनारे पहुंचीं। बेटे को तारों में लटका देख उन्होंने बिना देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना बिजली के तारों की ओर छलांग लगा दी। तारों से छूटने के बाद मां और बेटा दोनों नीचे गली में गिर गए।


 

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करंट से झुलसे कुश तथा गिरने से घायल अमृता को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया और हालत में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया।

अमृता ने बताया कि हादसे के दौरान बेटे के कपड़े भी जल गए थे। उनका कहना है कि यदि वह एक क्षण भी देर करतीं तो शायद बेटे की जान नहीं बच पाती। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कुश का एक विद्यालय में दाखिला कराया था।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शादाब अनवर ने बताया कि बिजली के तारों से करंट लगने के कारण झुलसे बच्चे का उपचार किया गया है और उसकी हालत में सुधार है। बच्चे को बचाने के दौरान उसकी मां भी घायल हो गई थीं, उनका भी उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed