सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Annual examinations started in 2803 basic schools.

Bahraich News: 2803 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations started in 2803 basic schools.
विज्ञापन
बहराइच। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की क्राफ्ट और चित्रकला की परीक्षा हुई।
Trending Videos



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिले के 2803 परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। पहले दिन सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। विभाग की ओर से परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और शैक्षिक अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेबाक जवाब देते नजर आए विद्यार्थी
जूनियर हाईस्कूल पयागपुर की प्रधानाध्यापिका नीलम उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 6 में 32 बालक व 32 बालिकाएं, कक्षा 7 में 42 बालक और 51 बालिकाएं तथा कक्षा 8 में 38 बालक व 53 बालिकाएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं। मौखिक परीक्षा में शिक्षकों के द्वारा पूछे गए सवालों पर छात्र-छात्राएं बेबाक जवाब देते नजर आए। वहीं संविलियन विद्यालय भूपगंज में कुल 419 विद्यार्थियों में से 382 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा ने बताया कि विकास खंड के सभी विद्यालयों में समय से परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं।

उत्साहित नजर आए परीक्षार्थी
कंपोजिट विद्यालय गौड़रिया में सुबह की पाली में 9:30 से 11:30 बजे तक बालकों के लिए कृषि विज्ञान और लड़कियों के लिए गृहशिल्प की परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में खेल एवं स्वास्थ्य तथा स्काउटिंग की परीक्षा ली जाएगी। वहीं प्राथमिक कक्षाओं में मौखिक परीक्षाएं कराई गईं। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में शुचिता और पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed