फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Businessman's Murder: Shraddha, Accused in the Shiva Murder Case, Flees to Nepal

कारोबारी हत्याकांड:नेपाल भागी शिवा मर्डर की आरोपी श्रद्धा, एक महिला और दो पुरुषों के भी सीमा पार करने की आशंका

Wed, 14 Oct 2026 04:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा (बहराइच) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 14 Oct 2026 04:15 PM IST
सार

एसयूवी मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमें सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच के लिए लखनऊ से भी पुलिस टीम बहराइच पहुंची है।

विज्ञापन
Businessman's Murder: Shraddha, Accused in the Shiva Murder Case, Flees to Nepal
शिवा शर्मा हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर अहम सुराग मिला है। श्रद्धा की एसयूवी रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। इसके बाद उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि उसके साथ एक महिला और दो पुरुष भी सीमा पार कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी के नेपाल पहुंचने की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


एसयूवी मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमें सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच के लिए लखनऊ से भी पुलिस टीम बहराइच पहुंची है। टीमें वाहन के वहां तक पहुंचने और उसे छोड़ने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में बदले सियासी समीकरण: राकेश प्रताप सिंह ने थामा भाजपा का हाथ, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भी हुए भाजपाई    
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लिव-इन का खौफनाक अंत: नाक से खून, पैरों की हड्डियां टूटी; चोटों के निशान, कारोबारी की लाश छोड़ भाग गई प्रेमिका


अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि रुपईडीहा क्षेत्र में एसयूवी लावारिस हालत में खड़ी मिलने की सूचना मिली है। पुलिस और एसएसबी की टीमें जांच में जुटी हैं। लखनऊ से भी पुलिस टीम पहुंची है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

सीमा पर तलाश, कई बिंदुओं पर जांच
भारत-नेपाल सीमा के नजदीक एसयूवी मिलने के बाद श्रद्धा दुबे की गतिविधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि वाहन किसने और किन परिस्थितियों में वहां खड़ा किया। उसके साथ एक महिला और दो पुरुषों के होने तथा उनके सीमा पार जाने की आशंका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच में इन आशंकाओं की पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed