{"_id":"69b5b91f3faca9032a071d09","slug":"control-room-set-up-for-complaints-related-to-petrol-diesel-and-lpg-bahraich-news-c-98-1-slko1007-145817-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेट्रोल, डीजल व एलपीजी से जुड़ीं शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेट्रोल, डीजल व एलपीजी से जुड़ीं शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने शनिवार को आपदा प्रबंधन कार्यालय में इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अब जिले के उपभोक्ता पेट्रोल, डीजल और एलपीजी से संबंधित समस्याओं की शिकायत यहां दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05252-230132 तथा टोल फ्री नंबर 1077 है। यह कंट्रोल रूम अवकाश के दिनों में भी सक्रिय रहेगा।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को तीन पालियों में संचालित किया जाएगा। पहली पाली सुबह आठ से 12 बजे तक विपणन निरीक्षक शिवम पटेल (मोबाइल 9643257456) और भारत गैस के अनिरुद्ध कुमार (मोबाइल 9076959377) की देखरेख में कार्य करेगी। दूसरी पाली दोपहर 12 से शाम चार बजे तक पूर्ति निरीक्षक सैय्यद एजाज हुसैन (मोबाइल 9392566376), विपणन निरीक्षक राकेश कुमार (मोबाइल 9838849105) और विकास गैस सर्विस पयागपुर के रवि कुमार तिवारी (मोबाइल 9125948326) के पर्यवेक्षण में संचालित होगी।
तीसरी पाली शाम चार से रात आठ बजे तक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार (मोबाइल 8004178934) और वेदांत इंडेन गैस के हरिओम (मोबाइल 8755968798) की निगरानी में कार्य करेगी।
शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लालधर यादव (मोबाइल 8840885231) और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि कुमार (मोबाइल 9452180165) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Trending Videos