{"_id":"6aeb75e93a0d3c0f2802f086","slug":"elephants-trampled-crops-in-three-villages-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-159741-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाथियों ने तीन गांवों में रौंद डाली फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाथियों ने तीन गांवों में रौंद डाली फसल
Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के फकरीपुरी में हाथियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की निशानगाड़ा रेंज में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात तीन गांवों में जमकर उत्पात मचाया। करीब 18 बीघा लाही, हल्दी, धान और गन्ने की फसल रौंद दी। जागापुरवा में चेनलिंक फेंसिंग भी तोड़ दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
फकीरपुरी के रमपुरवा में करीब छह हाथियों का झुंड पहुंचा। हाथियों ने छाजू राम की नौ बीघा लाही और तीन बीघा हल्दी की फसल रौंद दी। मोती की दो बीघा और खुशी राम की दो बीघा लाही की फसल भी नष्ट कर दी।
विजय पाल की एक बिस्वा सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, जागापुरवा में चुन्नू का करीब एक क्विंटल धान खा गए और चेनलिंक फेंसिंग तोड़ दी। नवीनपुरवा में दो हाथियों ने देवेंद्र सिंह की एक बीघा धान और आधा बीघा गन्ने की फसल रौंद दी। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गजमित्रों के साथ मिलकर ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।