सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now the second gas cylinder can be booked only after 25 days, the ministry has changed the rules.

Bahraich News: अब 25 दिन बाद ही बुक होगा दूसरा गैस सिलिंडर, मंत्रालय ने बदला नियम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now the second gas cylinder can be booked only after 25 days, the ministry has changed the rules.
विज्ञापन
बहराइच। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियम में पेट्रोलियम मंत्रालय ने बदलाव कर दिया है। पहले एक सिलिंडर की बुकिंग कराने के बाद दूसरी बुकिंग के लिए 15 दिन का समय निर्धारित था, लेकिन नए नियम के अनुसार अब उपभोक्ताओं को दूसरी बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा।
Trending Videos


इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पेट्रोलियम पदार्थों के संकट की चर्चाएं जिले के विभिन्न इलाकों में होने लगी हैं। हालांकि, पूर्ति विभाग ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल और गैस उपलब्ध होने का दावा किया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिले में वर्तमान में विभिन्न कंपनियों के 121 पेट्रोल पंप और 71 गैस एजेंसियां संचालित हैं। सभी जगह सुचारू वितरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडरों की बढ़ी कीमत लागू
इस्राइल–ईरान युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार से घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में अचानक हुई वृद्धि के बाद लोगों में पेट्रोलियम पदार्थों के महंगे होने की चर्चा शुरू हो गई है।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कहीं भी कोई कमी नहीं है। सभी कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस बुकिंग के नियम में केवल मामूली बदलाव किया गया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed