सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused arrested for misappropriating funds and creating fake receipts.

Ballia News: रकम हड़पने और फर्जी रसीद बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for misappropriating funds and creating fake receipts.
विज्ञापन
बलिया। जालसाजी, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में फेफना पुलिस ने सोमवार को रोहित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि पैसालो डिजिटल लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट भीम शंकर चतुर्वेदी ने दिसंबर 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी रोहित सिंह ने कंपनी के ऋणधारकों से वसूली गई किस्तों की 8.44 लाख रुपये की राशि कंपनी में जमा नहीं की। रकम जमा करने के लिए कहने पर उसने 7.29 लाख रुपये जमा होने की फर्जी बैंक रसीद बनाकर कंपनी के ग्रुप एडमिन को व्हाट्सएप पर भेज दिया। सोमवार को उपनिरीक्षक शिवम वर्मा ने माल्देपुर मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed