फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another opportunity to get names added to the electoral roll; claims and objections will be accepted starting from the 12th.

Ballia News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का फिर मिला मौका, 12 से ली जाएंगी दावे-आपत्तियां

Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Another opportunity to get names added to the electoral roll; claims and objections will be accepted starting from the 12th.
बलिया। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को एक बार फिर मौका मिलने जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके तहत मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं पुनर्स्थापन दो नवंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर तक निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed