फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mau Veterans defeated Ghazipur Wizards by 2 runs.

Ballia News: मऊ वेटरन्स ने ग़ाजीपुर विजार्ड्स को 2 रन से हराया

Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mau Veterans defeated Ghazipur Wizards by 2 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर रविवार को मऊ वेटरन्स और ग़ाज़ीपुर विज़ार्ड्स के बीच 20-20 ओवरों का क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मैच में मऊ वेटरन्स ने गाजीपुर विज़ार्ड्स को 2 रन से हराया। मैच की शुरुआत में मऊ वेटरन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 8 विकेट खोकर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। मऊ वेटरन्स की ओर से गौरव सिंह ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पवन त्रिपाठी ने 26 रन, सूरज श्रीवास्तव व रमाकांत शाही ने 20-20 रन और सुंदरम दुबे ने 11 रनों का योगदान दिया। गाजीपुर विजार्ड्स की गेंदबाज़ी में संतोष ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि सुनील, मुकेश, सत्यप्रकाश और शिवम को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग़ाज़ीपुर विज़ार्ड्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम की ओर से अखिलेश ने जुझारू पारी खेलते हुए सर्वाधिक 43 रन बनाए। अंजनी कुमार ने 27 रन, कृष्णा ने 16 रन, प्रतीक ने 13 रन और संतोष ने 11 रन बनाए। इसके अलावा मऊ की टीम ने अतिरिक्त के तौर पर 35 रन दिए। मैच के अंतिम ओवर में ग़ाज़ीपुर विज़ार्ड्स को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी, लेकिन मऊ वेटरन्स के गेंदबाज़ों ने सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए ग़ाज़ीपुर की टीम को केवल 9 रनों पर ही रोक दिया। इस तरह गाजीपुर की टीम लक्ष्य से महज़ 2 रन दूर रह गई। मऊ वेटरन्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज, विजय और सुंदरम ने दो-दो विकेट लिए, वहीं सूरज और पवन को एक-एक विकेट हासिल हुआ। ग़ाज़ीपुर के खिलाड़ी संतोष को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मैच के दौरान अंपायरिंग की ज़िम्मेदारी यश और प्रवीन ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अमरीश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed