सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven JNCU students crack UGC NET

Ballia News: जेएनसीयू के सात छात्रों ने यूजीसी नेट में सफलता हासिल की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seven JNCU students crack UGC NET
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सात छात्रों ने यूजीसी नेट में सफलता हासिल की है।
Trending Videos

अंग्रेजी विभाग के छात्र मोहम्मद फैजान रज़ा ने यूजीसी–नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण किया है। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा़ॅ अजय चौबे, प्राध्यापकों डा़ॅ सरिता पांडेय , डा़ॅ दिलीप मद्धेशिया और डा़ॅ नीरज कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है। विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के विद्यार्थियों शाश्वत राय, आनंद देव राणा, कृष्णा कुमार, सुंबुल फैज़ानी और पर्वत पाण्डेय तथा प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की छात्रा ज्योति राय ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रों की उपलब्धि से विश्वविद्यालय में हर्ष है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ संजीत कुमार गुप्ता ने विभाग के सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed