{"_id":"6aa1b9e75fd028e8e8001db2","slug":"shaheed-park-chowk-road-to-be-named-shaheed-gaurav-path-ballia-news-c-190-1-bal1002-172501-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहीद पार्क चौक मार्ग बनेगा शहीद गौरव पथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहीद पार्क चौक मार्ग बनेगा शहीद गौरव पथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर को उसकी धार्मिक व गौरव गाथा के अनुरूप बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस कड़ी में नगर पालिका परिषद बलिया की तरफ से रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क चौक तक जाने वाले मार्ग को शहीद गौरव पथ के रूप में विकासित करने की योजना है।
इसके लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी पारित हो गया है। स्टेशन से शहीद पार्क चौक तक के मुख्य मार्ग को अब शहीद गौरव पथ के नाम से विकसित किया जाएगा। इससे शहीदों के गौरव को और सम्मान मिले। शहीद गौरव पथ रेलवे स्टेशन गेट से शहीद पार्क चौक तक करीब 1.8 किमी तक सुंदरीकरण किया जाएगा। पूरे मार्ग पर 20 जगह एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसमें 45 हेरिटेज पोल लाइट, 30 बेंच, सेल्फी पॉइंट और तिरंगा थीम लाइटिंग होगी।
दोनों तरफ पाथवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को पैदल जाने में दिक्कत न हो। फिलहाल यह मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण की गिरफ्त में है। फुटपाथ से लेकर बीच में सड़क के दाेनों तरफ दुकानें सजने से शाम को दो पहिया वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नगर पालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती अतिक्रमण हटाने की होगी। नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि इस मार्ग को बेहतर व आकर्षक बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। शहर का सबसे आकर्षक व सुंदर मार्ग बनाया जाएगा। इसकी योजना बना ली गई है। जल्द ही मूर्त रूप लेता हुआ दिखाई देगा।