फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strict action against negligence in development schemes

Ballia News: विकास योजनाओं में लापरवाही पर सख्ती बीडीओ-एपीओ को निलंबन की चेतावनी

Wed, 16 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Strict action against negligence in development schemes
बलिया। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम विकास, पंचायती राज एवं नियोजन विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाई जाए और योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिले। निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा की समीक्षा में डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि श्रमिकों का लंबित भुगतान एक सप्ताह में हर हाल में कराया जाए। शासन के अनुसार भुगतान 15 दिन के भीतर होना है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य नियमित रूप से कराने और ग्राम चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। दुबहड़, हनुमानगंज और सोहांव में मनरेगा कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित बीडीओ और एपीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 20 सितंबर तक दिव्यांगों का सत्यापन: डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में दिव्यांगजनों का चिह्नांकन और सत्यापन 20 सितंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड रखने वालों के साथ बिना प्रमाण पत्र वाले दिव्यांगजनों को भी सूचीबद्ध करने को कहा। ट्राई साइकिल और अन्य सहायक उपकरण पाने वाले दिव्यांगों का सत्यापन कर सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर में सुस्ती पर वेतन रोका अमृत सरोवरों के चिह्नांकन की समीक्षा में बेलहरी, मुरली छपरा और बैरिया में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा में बताया गया कि जिले की 128 ग्राम पंचायतों में भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। डीएम ने निर्देश दिया कि इन्हीं भवनों में कोटेदारों द्वारा राशन का वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed