फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New executive committee of the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association announced; Ved Prakash becomes District President

Balrampur News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, वेद प्रकाश बने जिला अध्यक्ष

Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association announced; Ved Prakash becomes District President
फोटो-14-बलरामपुर में नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को माला पहनाकर किया गया स्वागत ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा बाराबंकी जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। वेद प्रकाश पांडेय को बलरामपुर का जिलाध्यक्ष और आनंद प्रकाश पांडेय को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं शिव कुमार सोनी को मंडलीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सत्य प्रकाश पाठक को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बुद्धि सागर शुक्ला को कोषाध्यक्ष और आलोक कुमार शर्मा को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उपस्थित शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मंडलीय मंत्री शिव कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के साथ शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। पुरानी पेंशन और पदोन्नति की मांग को प्रमुखता से उठाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पुरानी पेंशन, पदोन्नति समेत शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।

इस मौके पर ज्ञान सागर पाठक समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed