{"_id":"6ab0237649de80e1d304a02c","slug":"ankesh-defeated-deepanshu-in-wrestlingankesh-defeated-deepanshu-in-wrestling-banda-news-c-212-1-bnd1007-152404-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अंकेश ने कुश्ती में दीपांशु को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अंकेश ने कुश्ती में दीपांशु को किया चित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। तहसील क्षेत्र के गांव गौरी कला में रविवार को ग्राम प्रधान राम सजीवन यादव की अगुवाई में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया।
दंगल में बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर और चित्रकूट समेत कई जनपदों के पहलवानों ने भाग लिया। अमन पहलवान टेढ़ा ने मिथुन पहलवान गौरी कला को चित कर मुकाबला जीता। अंकेश पहलवान गौरी कला ने दीपांशु पहलवान इंगोहटा को पटखनी दी। विकास पहलवान टेढ़ा ने अनुभव पहलवान गौरी कला को भी चित किया। कई अन्य पहलवानों के बीच मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। अधिवक्ता संघ पैलानी के पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका शिवराज सिंह पहलवान ने निभाई। वीरेंद्र पहलवान और महेश द्विवेदी ने विवेचन की।