फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine batteries and 60 liters of diesel stolen from e-rickshaws.

Banda News: ई-रिक्शों से नौ बैटरियां 60 लीटर डीजल चोरी

Sun, 20 Sep 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nine batteries and 60 liters of diesel stolen from e-rickshaws.
बांदा। कमासिन में अलग-अलग स्थानों पर खड़े ई-रिक्शों की नौ बैटरियां और दुकान के बाहर रखा 60 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

चोर बैटरियां और डीजल चार पहिया वाहन में लादकर भाग गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
कस्बे से 14 किलोमीटर दूर कठार चौराहे के पास चाय-समोसे की दुकान के सामने खड़े ई-रिक्शे से चोर पांच बैटरियां निकाल ले गए। दुकानदार रामकृपाल गुप्ता ने बताया कि रात करीब 12 बजे चोर ई-रिक्शे को 20 मीटर दूर एकांत स्थान पर ले गए और बैटरियां निकाल लीं।

इसी तरह बीरा गांव के खेड़ा मोड़ पर खड़े ई-रिक्शे से चार बैटरियां चोरी कर ली गईं। चोर दुकान के बाहर रखा 60 लीटर डीजल भी ले गए।
पीड़ित दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। थानाप्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि ई-रिक्शों से बैटरियां चोरी होने की सूचना मिली है। घटनास्थलों की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed