फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PET today: 4392 candidates in each shift

Banda News: पीईटी आज, हर पाली में 4392 अभ्यर्थी

Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
PET today: 4392 candidates in each shift
बांदा। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को तीन दिन आयोजित होगी। इसके लिए नौ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 4,392 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

रविवार 25 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया और उनकी ड्यूटी निर्धारित की गई। परीक्षा केंद्रों में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तिंदवारा इंटर कॉलेज, भागवत प्रसाद एकेडमी और विद्यावती निगम मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। शनिवार को सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम मायाशंकर ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed