{"_id":"6adcf0a67033a131620a2746","slug":"young-people-arrived-to-get-their-names-added-to-the-list-banda-news-c-212-1-mah1012-153826-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे युवा
Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27- राजकीय इंटर कालेज में नाम जुड़वाने पहुंचे युवा। संवाद
बांदा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन कराने के लिए शनिवार को कई मतदेय स्थलों पर कैंप लगाए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज में पहली बार मतदाता बनने जा रहे वरुण कुमार ने फॉर्म छह भरकर जमा किया। वहीं, एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने के बाद अभिषेक त्रिपाठी दोबारा नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे। हालांकि, कई कैंपों में मतदाताओं की संख्या कम रही।
राजकीय इंटर कॉलेज में भाग संख्या 41, 42, 43 और 44 के मतदाताओं के लिए कैंप लगाया गया था। दोपहर तक यहां 12 फॉर्म जमा हुए थे। इनमें छह नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह और छह संशोधन संबंधी आवेदन शामिल थे।
इसी तरह खानकाह इंटर कॉलेज में कैंप लगाया गया। यहां दोपहर तक करीब 19 लोग पहुंच चुके थे। इनमें 12 नए मतदाता बनने और सात संशोधन कराने के लिए आए थे।
आवास विकास बी ब्लॉक निवासी वरुण कुमार ने बताया कि वह पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आए हैं। नाम जुड़ने के बाद पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। यह सोचकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
वहीं, स्वराज कॉलोनी निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एसआईआर के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से कट गया था। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया था। अब अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए कैंप पहुंचे हैं, ताकि दोबारा वोट डाल सकें।
शाम चार बजे तक बूथ पर मौजूद रहें बीएलओ
बांदा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने शहर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के बूथ संख्या 23 से 31, डायट के बूथ संख्या 43 से 48 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुकुल कुआं, भवानीपुरवा के बूथ संख्या 16 व 17 की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ पर मौजूद रहकर मतदाताओं की मदद करें। (संवाद)