फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power supply disrupted for a month; protest held.

Banda News: एक माह से बिजली आपूर्ति बाधित, प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for a month; protest held.
बांदा। तहसील बबेरू के गांव अछाह में के तीन मोहल्लों की बिजली एक माह से बाधित है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसडीएम को पत्र सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। गांव के पूर्व प्रधान श्रवण कुमार के नेतृत्व में करीब 50 लोग तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि एसडीओ और जेई के सहयोग से तीन खंभे गांव ले जाकर स्वयं गड्ढे खोदकर लगवाए थे।

कुछ अराजक तत्वों ने इन खंभों को तोड़ दिया। इससे कुशवाहा मोहल्ला, विश्वकर्मा मोहल्ला और अनुसूचित जाति बस्ती सहित करीब आधे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 15 से 20 नलकूप भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सुनील कुमार, सत्यनारायण, बृजकिशोर विश्वकर्मा, रमाशंकर, सुभाष, संतराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed