फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tehsildar who entered crusher in MP while chasing dumper, surrounded

Banda News: डंपर का पीछा करते मप्र के क्रशर में घुसे तहसीलदार को घेरा

Thu, 05 Nov 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar who entered crusher in MP while chasing dumper, surrounded
बांदा। अतर्रा के तहसीलदार महेंद्र त्रिपाठी को घेरकर उनसे गाली गलौज करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

वह शनिवार रात ओवरलोड डंपर का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक क्रशर में पहुंच गए थे। वहां डंपर पलट गया, जबकि कार को कई लोगों ने घेर लिया । तहसीलदार किसी तरह जान बचाकर निकले। घटना के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। तहसीलदार ने थाने में तहरीर दी है। तहसीलदार को अतर्रा से हटाकर बबेरू भेजा गया है।
एसडीएम अतर्रा शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार महेंद्र त्रिपाठी किसी काम से पेशकार अुनराग शुक्ला के साथ फतेहगंज गए थे। यहां एक ओवरलोड डंपर देख तहसीलदार ने रोकने का प्रयास किया, जिस पर डंपर चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

तहसीलदार ने डंपर का पीछा कर मध्य प्रदेश के सतना जिले की सीमा में दाखिल हो गए। यहां डंपर घियामऊ स्थित एक क्रशर में घुस गया। डंपर के पीछे तहसीलदार भी क्रशर में दाखिल हो गए। यहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जान बचाकर भागे। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार ने फतेहगंज थाने में तहरीर भी दी है। फतेहगंज थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि घटना पुरानी है। इसकी सूचना दी गई थी। कोई तहरीर थाने पर प्राप्त नहीं हुई।
उधर बुधवार को वायरल वीडियो प्रकरण की अलग ही कहानी कह रहे हैं। वायरल वीडियो में मौरंग लदा डंपर क्रशर परिसर में पलटा नजर आ रहा है। चालक भी फंसा है। दूसरे वीडियो में लोग क्रशर में तहसीलदार की गाड़ी को रोकने के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान चालक गाड़ी घुमाकर भाग रहा है।
इसमें तहसीलदार, पेशकार, ड्राइवर समेत कुल चार लोग कार में नजर आ रहे हैं। कार भी सुरक्षित है। कहीं भी कोई टक्कर का निशान नहीं है। वीडियो बनाने वाला युवक रोकने के लिए कहने के साथ ही यह भी कह रहा है कि यूपी के अधिकारी एमपी तक घुस आए हैं। एक अन्य वीडियो में बैरियर टूटा नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
---

हटाए गए तहसीलदार अतर्रा, चर्चाएं तेज
तहसीलदार अतर्रा महेंद्र त्रिपाठी को हटाकर तहसीलदार न्यायिक बबेरू के पद पर भेजा गया है। वहीं तहसीलदार न्यायिक बबेरू के पद पर तैनात राममोहन कुशवाहा को अतर्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगस्त 2026 में ही महेंद्र त्रिपाठी को अतर्रा भेजा गया था।


---
वर्जन
ओवरलोड डंपर को रोकने पर तहसीलदार की गाड़ी में टक्कर मारने पर तहसीलदार ने उसका पीछा किया था। वह पीछा करते हुए एमपी के क्रशर में दाखिल हो गए। यहां लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घेर लिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागे। फतेहगंज थाने में तहरीर दी है। डीएम को प्रकरण की रिपोर्ट भेजी है।
-शैलेंद्र मिश्रा, एसडीएम अतर्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed