{"_id":"69e3d830210f06175506d8bb","slug":"10-meter-wide-road-will-be-built-at-a-cost-of-rs-9186-crore-barabanki-news-c-315-1-brp1005-164670-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 91.86 करोड़ से बनेगा 10 मीटर चौड़ा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 91.86 करोड़ से बनेगा 10 मीटर चौड़ा मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर-भेलसर मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। लगभग 27 किलोमीटर लंबे इस सड़क परियोजना के लिए 91.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहले चरण में कोटवाधाम से भेलसर तक सड़क का निर्माण होगा, जिसे 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। कार्यक्रम में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से कोटवाधाम से अयोध्या तक आवागमन सुगम होगा और तराई क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
राज्य मंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण यह प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात बताया। साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी पिछड़े वर्गों के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि अंगद कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या के विकास के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी तेजी से काम हो रहा है और इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं व आम जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कोटवाधाम बड़ी गद्दी के महंत नीलेंद्र बख्श दास ने कहा कि तीर्थ स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और बढ़ेगी। इस अवसर पर टिकैतनगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, कमलाकांत द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, दुर्गेश दीक्षित, अमरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।