{"_id":"6a32f59916cdcbf0640c3957","slug":"the-stage-is-set-for-football-teams-from-eight-divisions-will-showcase-their-prowess-barabanki-news-c-315-1-brp1005-171375-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सजेगा फुटबॉल का मंच,आठ मंडलों की टीमें दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सजेगा फुटबॉल का मंच,आठ मंडलों की टीमें दिखाएंगी दम
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाने वाली ओपन महिला फुटबॉल लीग के बाद अब एक और बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क फुटबॉल मैदान पर जल्द ही नॉकआउट राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के आठ मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की गई और ओपन महिला फुटबॉल लीग के सफल आयोजन को लेकर इससे जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। आगामी राज्य स्तरीय नॉकआउट प्रतियोगिता में बनारस, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बरेली सहित आठ मंडलों की टीमें मैदान में उतरेंगी।
इससे जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा देखने और सीखने का अवसर मिलेगा। चिकित्सकों की टीम व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने फुटबॉल के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग देने का आश्वासन दिया। सज्जाद हुसैन ने कहा कि पूर्व में हुए लीग में खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल स्तर ने यह साबित किया है कि जिले में महिला फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार हो रही है।
विज्ञापन
बीते 5, 6 और 7 जून 2026 को जेब्रा पार्क फुटबॉल मैदान पर आयोजित ओपन महिला फुटबॉल लीग में अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। प्रतियोगिता के सफल आयोजन कोे लेकर ईओ संजय शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक एवं एसोसिएशन के विशेष सहयोगियों, डॉक्टर पैनल को प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वालीबाल संघ के सचिव पवन सिंह, राजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश पांडे, चंदन अस्थाना मौजूद रहे।