फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   40 registrations at the camp on the first day.

Barabanki News: शिविर में पहले दिन 40 पंजीकरण

Sun, 02 Aug 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 02 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
40 registrations at the camp on the first day.
रामनगर। आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामनगर डाकघर में विशेष आधार शिविर की शुरुआत हुई। आठ अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में आधार कार्ड बनवाने से लेकर संशोधन तक का काम एक ही जगह पर होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

शिविर के पहले ही दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान काफी संख्या में लोग आधार बनवाने व संशोधन कराने पहुंचे। पहले दिन नया आधार कार्ड बनवाने के लिए 40 पंजीकरण हुए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डाकघर के प्रबंधक अमित कुमार वर्मा ने किया। लोगाें को जानकारी हुई कि अब अपने रामनगर में ही आधार का कार्य आठ अगस्त तक होगा तो लोग को खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन करीब 40 लोगों ने पंजीकरण कराकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ लिया। इनमें नए आधार नामांकन के साथ नाम, पता और अन्य विवरणों के संशोधन के मामले भी शामिल रहे। करीब सात आधार बनाए गए। शिविर में लोगों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई, जिससे बिना अव्यवस्था के क्रमवार काम हो सके।
परिसर में बैठने की व्यवस्था और पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। डाक विभाग के कर्मचारी पूरे समय लोगों का मार्गदर्शन करते रहे, जिससे अधिकांश लाभार्थियों का कार्य निर्धारित समय में पूरा हो गया।

प्रबंधक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग का उद्देश्य लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने और नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, फोटो व बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed