फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body of PAC constable found hanging in Barabanki

Barabanki News: फंदे से लटका मिला पीएसी के सिपाही का शव, कुछ समय से अवसाद में रहने की बात आई सामने

Sun, 02 Aug 2026 01:39 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 01:39 PM IST
सार

बाराबंकी में पीएसी के सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। उसके कुछ समय से अवसाद में रहने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Body of PAC constable found hanging in Barabanki
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद 10वीं वाहिनी पीएसी के कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में रविवार तड़के 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में पीएसी सिपाही दीपक सिंह (30) का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में जवान के अवसाद से जूझने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक दीपक मूल रूप से मेरठ जिले के रोहता के निवासी थे। वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे। दीपक की शादी हो चुकी थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी भी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक पिछले कुछ समय से अवसाद में थे। उसके एक भाई अजय सिंह नोएडा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि दूसरे भाई कृषि विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौली थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed