फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Undertook fish farming in a tank using a loan obtained from the group.

Barabanki News: समूह से ऋण लेकर टैंक में किया मछली पालन

Sun, 02 Aug 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 02 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Undertook fish farming in a tank using a loan obtained from the group.
रामसनेहीघाट। बनीकोडर ब्लॉक के हूसेपुर गांव श्रीदेवी ने टैंक में मछली पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने की कवायद शुरू की है। समूह से एक लाख 10 हजार रुपये का ऋण लेकर टैंक में पाली गई मछलियों की फसल तैयार होने वाली है। उम्मीद है कि बाजार इन मछलियों की बिक्री से दो लाख रुपये तक मछली बेचने से मिलेंगे। इससे ऋण अदायगी के साथ ही अच्छी आमदनी होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट तक शिक्षित श्रीदेवी की शादी वर्ष 2008 में हुई। उनके चार बच्चे हैं। वर्ष 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित जय काली माता स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद श्रीदेवी के जीवन में बड़ा बदलाव आया। जुलाई 2025 में समूह से एक लाख 10 हजार रुपये का ऋण लेकर टैंक में मछली पालन का स्वरोजगार शुरू किया। बेहतर उत्पादन के लिए पश्चिम बंगाल से अच्छी नस्ल की मछली के बच्चे मंगाकर टैंक में डाले हैं। उन्होंने बताया कि मछलियों का चारा वह स्वयं फतेहपुर क्षेत्र के विशुनपुर स्थित फैक्ट्री से लाती हैं। इससे उन्हें मछली चारा के शुद्धता का भरोसा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed