फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu back at danger mark; land being swallowed by the river.

Barabanki News: सरयू फिर खतरे के निशान पर, नदी में समा रही जमीन

Sun, 02 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 02 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Saryu back at danger mark; land being swallowed by the river.
कोटवाधाम/बाराबंकी। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के साथ ही बैराजों से छोड़े गए 2.65 लाख क्यूसेक पानी के बाद सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। शनिवार शाम तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज पांच सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखकर केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी जाहिर की है कि नदी रात में खतरे का निशान पार कर सकती है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से तटीय क्षेत्र के 50 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जबकि सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में कटान तेज होने से किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाने लगी है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर व रामनगर तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सिरौलीगौसपुर तहसील के सनावा, कहरनपुरवा गांव के पास नदी ने दोबारा कटान तेज कर दी है। गन्ने समेत किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि तेजी से नदी में समाने लगी है। कई तटीय गांवों के किनारे तक पानी पहुंच चुका है। लोग कटान रोकने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि जलस्तर और बढ़ा तो पानी आबादी की ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

आशंकित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed