सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A group of devotees from Laxmanpuri leaves for Kedarnath

Barabanki News: शिवभक्ति में सराबोर लक्ष्मणपुरी केदारनाथ के लिए जत्था रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 19 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A group of devotees from Laxmanpuri leaves for Kedarnath
विज्ञापन
बाराबंकी। शिवभक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम शनिवार को उस समय देखने को मिला जब केदारनाथ धाम में भंडारा लगाने के लिए रवाना होने वाले शिवभक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। पूरी लक्ष्मणपुरी हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से शिवमय हो उठी। छतों से बरसते फूल और भजनों की मधुर धुनों ने पूरे आयोजन को अलौकिक बना दिया।

लक्ष्मणपुरी कॉलोनी स्थित लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, जप और महाआरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव-पार्वती की सजीव झांकियां, भक्तों का भावपूर्ण नृत्य और भजनों पर झूमती टोलियां नाचते झूमते चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में शिव-पार्वती, झांकी व मधुर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा विभिन्न तोरण द्वारों से गुजरती हुई छाया चौराहा पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया, वहीं शरबत और प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों का उत्साह इस कदर था कि हर कोई नृत्य और भक्ति में लीन नजर आया। छाया चौराहे से केदारनाथ धाम के लिए रसद सामग्री और सेवादारों का जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed