{"_id":"69e53cfdffdce1f2f70c9705","slug":"accused-escapes-from-police-station-after-pushing-home-guard-arrested-after-12-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1006-164808-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: होमगार्ड को धक्का देकर थाने से भागा मुल्जिम, 12 घंटे बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: होमगार्ड को धक्का देकर थाने से भागा मुल्जिम, 12 घंटे बाद गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाने की पुलिस द्वारा गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक रविवार सुबह शौच जाने के दौरान होमगार्ड को धक्का देकर भाग निकला। 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार रात पुलिस ने रसौली के पास से शहर कोतवाली क्षेत्र के जीत नगर निवासी ज्ञानू और रामानंद को करीब 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को थाने के लॉकअप में रखा गया था और रविवार को चालान की तैयारी थी। सीओ सौरभ श्रीवास्तव के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे होमगार्ड जैसराम आरोपी ज्ञानू को शौच के लिए लॉकअप से बाहर लेकर गया था। इसी दौरान शौचालय के पास पहुंचते ही ज्ञानू ने अचानक होमगार्ड को जोरदार धक्का दिया और फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। थाने के सामने से गुजरने वाली सड़क व ईद गिर्द 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पूरा दिन पुलिस की तीन टीमें परेशान रहीं। करीब 12 घंटे बाद देर शाम शहर की ओर जा रहे ज्ञानू को पुलिस टीम ने दबोच लिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की रही है।
विज्ञापन
................................
चर्चा दो की, भागा था एक
घटना के बाद इलाके में यह चर्चा फैल गई कि थाने से दो आरोपी फरार हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि दूसरा आरोपी रामानंद अभी भी पुलिस हिरासत में है और केवल ज्ञानू ही फरार हुआ है। सीओ साैरभ कुमार ने इसकी पुष्टि की।