{"_id":"69e3d78db5c3759e82025217","slug":"balram-received-the-ayushman-card-in-half-an-hour-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164677-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आधे घंटे में बलराम को मिला आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आधे घंटे में बलराम को मिला आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। सदर तहसील नवाबगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जहां बलराम को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया है। वहीं मुख्तार का नाम खतौनी में सही कराया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने चकमार्ग और सरकारी रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी शिकायतों में संबंधित राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी तय होगी। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान राजापुर मजरे सैदाबाद निवासी बलराम ने बताया कि उसका अन्त्योदय कार्ड बना है पर आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।
इस पर डीएम ने सीएमओ समस्या का निराकरण कराने को कहा। सीएमओ के निर्देश पर आधा घंटे में आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया। इसी प्रकार मुख्तार अली का खतौनी में नाम दुरुस्त कर तत्काल सही कराया गया। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और आवास जैसे मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 351 प्रार्थना पत्र आए, इनमें सें 56 का निस्तारण कराया गया।
किस तहसील में आए कितने मामले
तहसील नवाबगंज में 110 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का मौके पर निस्तारण हुआ। रामसनेहीघाट में 55 शिकायतें आई इनमें से पांच का निस्तारण हुआ। सिरौलीगौसपुर में 13 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। रामनगर तहसील में 64 प्रार्थना पत्र आए आठ शिकायतों का निस्तारण हुआ। फतेहपुर में 45 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से आठ का निस्तारण किया गया। हैदरगढ़ में 64 प्रार्थना पत्र आए और छह शिकायतों का निस्तारण कराया गया।