{"_id":"6aaa7ddc28eb8b9b490fda48","slug":"barabanki-mother-dies-after-being-pushed-by-son-and-sustaining-injuries-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करने पहुंची मां को दिया धक्का, चोट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करने पहुंची मां को दिया धक्का, चोट लगने से मौत
Wed, 16 Sep 2026 05:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:00 PM IST
सार
बाराबंकी के बड्डूपुर में आपसी विवाद में बेटे ने अपनी मां को धक्का दे दिया। इस दौरान सिर में गहरी चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बाराबंकी के बड्डूपुर के हक्काबाद मजरे खींझना में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर रामआसरे का अपने भाई पुतान से झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
मां लज्जावती बीचबचाव करने पहुंची। राम आसरे ने उन्हें धक्का दे दिया।
जमीन पर गिरी लज्जावती के सिर में गहरी चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर है।