Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body found in Kalyani River has been identified

Barabanki News: कल्याणी नदी में मिले शव की हुई पहचान

Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Body found in Kalyani River has been identified
रामसनेहीघाट। शुक्लनपुरवा गांव के पास शुक्रवार को कल्याणी नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान लालगंज मजरे सनौली निवासी राकेश वर्मा (55) के रूप में हुई है। उनके पुत्र नितिन वर्मा ने बताया कि पिता 27 अक्तूबर को बिना बताए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नदी में शव मिलने पर पुलिस ने पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। शनिवार को सूचना मिलने पर परिजन बाराबंकी पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश शराब पीने के आदी थे। वह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed