सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Expensive gold, cheap omen

Barabanki News: महंगा सोना, सस्ता शगुन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Expensive gold, cheap omen
विज्ञापन
बाराबंकी। व्यापारिक गलियारों में इस बार अक्षय तृतीया की चमक दो दिनों तक बिखरेगी। रविवार दोपहर से तिथि लगने और सोमवार को उदया तिथि का मान होने के कारण सराफा से लेकर ऑटो मोबाइल सेक्टर तक में भारी उछाल की उम्मीद है।

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया रविवार अपराह्न 01:38 बजे से लग रही है, जो सोमवार सुबह 11:12 बजे तक रहेगी। मुड़कटी देवी मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र व्यास शास्त्री और ज्योतिषाचार्य प्रमोद पाठक का कहना है कि शास्त्रानुसार जिस तिथि में सूर्योदय होता है, उसी का मान पूरे दिन रहता है। अतः सोमवार को उदया तिथि होने से दान-पुण्य और खरीदारी का विशेष महत्व रहेगा। हालांकि, रविवार से तिथि शुरू होने के कारण बाजार में खरीदारी का सिलसिला 24 घंटे से अधिक समय तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों की जेब पर असर डाला है, लेकिन श्रद्धा और निवेश के उत्साह में कमी नहीं आई है। घंटाघर के कारोबारी अनंत कुमार और सुनील त्रिवेदी ने बताया कि इस बार व्यापारियों ने रणनीति बदलते हुए 17 हजार से 40 हजार रुपये की रेंज में हल्के वजन के खूबसूरत टॉप्स, रिंग और डायमंड पेंडेंट का स्टॉक जमा किया है।
विज्ञापन


शनिवार से ही खरीदारों ने दुकानों पर दस्तक देनी शुरू कर दी थी। भीड़ भाड़ से बचने के लिए लोग बुकिंग कराकर रसीद ले जा रहे हैं, ताकि सोमवार को मुहूर्त के समय वे बिना किसी परेशानी के अपनी डिलीवरी ले सकें।
सराफा कारोबारी अमन त्रिवेदी के अनुसार, रविवार को छुट्टी का दिन होने से बाजार पूरी तरह खुले रहेंगे। दो दिन का अवसर मिलने से न केवल सोने-चांदी बल्कि दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी रिकॉर्ड बढ़त की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed