सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl molested, attacked with sharp weapon

Barabanki News: युवती से छेड़छाड़, धारदार हथियार से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Girl molested, attacked with sharp weapon
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह घटना 18 अप्रैल को सुबह लगभग छह बजे हुई। पीड़िता अपने घर के गेट पर साफ सफाई कर रही थी। तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर पीड़िता की भाभी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। दबंगों ने उनकी भाभी को भी पीट दिया। इस घटना में पीड़िता को सिर व आंख में और उसकी भाभी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पड़ोसियों के हस्तक्षेप से किसी तरह दोनों महिलाओं को बचाया जा सका। यदि पड़ोसी समय पर नहीं पहुंचते, तो स्थिति और बिगड़ सकती थी। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मामला महिलाओं के आपस में लड़ने का है। उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed