{"_id":"6a32d2053cac296d5c0d4073","slug":"mati-police-station-besieged-police-dispersed-the-crowd-barabanki-news-c-315-1-brp1006-171406-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: माती थाने का घेराव, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: माती थाने का घेराव, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। मीरपुर गांव निवासी बिजली विभाग के संविदाकर्मी दुर्गेश रावत की मौत के मामले में हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को लाखन आर्मी के कार्यकर्ताओं ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ माती थाने का घेराव का प्रयास किया। नारेबाजी के बीच पुलिस व पीएसी ने लाठियां फटकारी तो भीड़ तितर-बितर हो गई।
मीरपुर निवासी दुर्गेश कुमार रावत कुर्सी विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। नौ जून की रात गांव की नहर पटरी के पास उनका लहूलुहान शव मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना था, जबकि परिजनों ने कुछ लोगों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के विरोध में अगले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को लखन आर्मी ने परिजनों के समर्थन में माती कोतवाली घेराव की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारी योगेश कुमार, परिजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माती पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सीओ संगम कुमार ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए कोतवाली की ओर बढ़ने का प्रयास किया।
पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को एक किमी दूर तक खदेड़ा। उधर, माती के एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
.......................
दरोगा ने किशोर को पीटा...वीडियो वायरल
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में दरोगा द्वारा एक किशोर की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दौलतपुर निवासी सत्यशरण वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र विमल कक्षा आठ का छात्र है, गांव में दो बच्चों के बीच हो रहे विवाद के दौरान मौके पर मौजूद था।
उनका कहना है कि उसी समय पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने विवाद शांत कराने के दौरान विमल की भी जमकर पिटाई कर दी, जबकि उसका झगड़े से कोई संबंध नहीं था। वायरल वीडियो में परिजन विमल के पैरों पर डंडे जैसे चोट के निशान दिखाते नजर आ रहे हैं। परिजनों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोनीकटरा के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद