सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power cuts cause trouble from cities to villages.

Barabanki News: बिजली कटौती से शहर से गांव तक परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Power cuts cause trouble from cities to villages.
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था लगातार लड़खड़ा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ता घंटों बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। शहर के कई मोहल्लों से लेकर मसौली, बाबागंज और रामनगर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बुधवार को बिजली संकट से जूझना पड़ा।

शहर में मंगलवार रात बिजली की आवाजाही ने लोगों को बेहाल कर दिया। आवास विकास, विकास भवन मार्ग, कोठीडीह, लखपेड़ाबाग, तहसील कॉलोनी समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में रात 11 बजे से दो बजे तक बार-बार बिजली आती-जाती रही। उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात चैन की नींद नहीं सो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंपनीबाग, नेहरू नगर और घोसियाना क्षेत्र में सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना का कहना है कि बिजली कटौती नहींं की जा रही है, फाॅल्ट को तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खराब हुआ फीडर, 250 गांवों की बिजली ठप
मसौली बिजली उपकेंद्र में बुधवार दोपहर इनकमिंग फीडर में तकनीकी खराबी आने से करीब ढाई से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रोस्टिंग समाप्त होने के बाद साढ़े 11 बजे सप्लाई शुरू हुई ही थी कि फीडर में खराबी आ गई और पूरे उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। मरम्मत कार्य के बाद करीब दो घंटे 50 मिनट में आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान करीब 250 गांबों के करीब दो लाख लोगों को परेशानी परेशानी झेलनी पड़ी। जेई लालजी सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

लो वोल्टेज बना बड़ी समस्या
बाबागंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। मिर्जापुर, प्रक्रियापुर, मोहनपुर, दौलतपुर, नई बस्ती, बिसाई, कंचनपुर, नहानीपुर, भंडार और बेलवाहर समेत कई गांवों के करीब 50 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबागंज उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू होने के बाद से ही वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जबकि पहले कुर्सी उपकेंद्र से बिजली मिलने पर ऐसी दिक्कत नहीं थी। जेई विवेक मिश्रा ने जल्द सुधार का भरोसा दिया है।

ट्रिपिंग और फाॅल्ट से दिनभर संकट
रामनगर डिवीजन के कई उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग, फाॅल्ट और कटौती के चलते बुधवार को बिजली व्यवस्था चरमराई रही। सूरतगंज सब स्टेशन के रानीगंज, जिगनी, मोहम्मदपुर खाला और हेतमापुर फीडर से जुड़े करीब 250 गांवों में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। सुबह होते ही लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई। रामनगर, दूध डेयरी, गणेशपुर, महादेवा, सुढ़ियामऊ और डूडी फीडर क्षेत्र में भी दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई बार 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed