Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Preparations for Assembly Elections: ROs and AROs Appointed for Six Seats

विधानसभा चुनाव की तैयारी : छह सीटों पर आरओ-एआरओ नामित

Mon, 02 Nov 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Assembly Elections: ROs and AROs Appointed for Six Seats
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छह विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग अफसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग अफसर (एआरओ) नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 31 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी छह सीटों पर उप जिलाधिकारियों और अपर मजिस्ट्रेट को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और एक खंड शिक्षा अधिकारी को सहायक रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि आयोग की ओर से आरओ और एआरओ नामित किए गए हैं।
विज्ञापन



किस सीट पर किसे मिली जिम्मेदारी

कुर्सी :
उप जिलाधिकारी फतेहपुर आरओ होंगे। तहसीलदार फतेहपुर, खंड विकास अधिकारी निंदूरा और फतेहपुर को एआरओ बनाया गया है।
रामनगर :
उप जिलाधिकारी रामनगर आरओ होंगे। तहसीलदार रामनगर, तहसीलदार सिरौलीगौसपुर और खंड विकास अधिकारी सूरतगंज को एआरओ की जिम्मेदारी मिली है।
बाराबंकी :
उप जिलाधिकारी नवाबगंज आरओ होंगे। तहसीलदार (न्यायिक) नवाबगंज, खंड विकास अधिकारी देवा और खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर को एआरओ बनाया गया है।
जैदपुर अनुसूचित जाति : अपर मजिस्ट्रेट प्रथम बाराबंकी आरओ होंगे। तहसीलदार नवाबगंज, खंड विकास अधिकारी मसौली और हरख को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद :
उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट आरओ होंगे। तहसीलदार रामसनेहीघाट, खंड विकास अधिकारी दरियाबाद और पूरेडलई को एआरओ बनाया गया है।
हैदरगढ़ अनुसूचित जाति : उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ आरओ होंगे। तहसीलदार हैदरगढ़ तथा खंड विकास अधिकारी त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
----

चुनाव संचालन में अहम होगी भूमिका

आरओ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन की प्रमुख जिम्मेदारी निभाते हैं। एआरओ चुनाव संबंधी कार्यों में उनकी सहायता करते हैं। आयोग की मंजूरी के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होने से जिले में निर्वाचन संबंधी प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। संबंधित अधिकारियों को आदेश से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article