{"_id":"6aeb968ba9b6bfc488050651","slug":"private-hospitals-should-also-maintain-patient-records-online-barabanki-news-c-315-1-slko1014-183693-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निजी अस्पताल भी मरीजों का ब्योरा करें ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निजी अस्पताल भी मरीजों का ब्योरा करें ऑनलाइन
Thu, 05 Nov 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत मिशन में बेहतर कार्य करने वाले एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह को सम्मानित करते सीडीओ पंकज
बाराबंकी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर बुधवार को सफेदाबाद स्थित एक लॉन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीडीओ पंकज वर्मा और सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मिशन में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एबीडीएम के संयुक्त सचिव डॉ. मोहित सिंह ने कहा कि अब निजी अस्पतालों को भी मरीजों का ब्योरा पूरी तरह से ऑनलाइन करना होगा। उन्हें अपना हेल्थ पर्सनल रिपोर्ट कार्ड बनाना होगा और इससे अखिल भारतीय हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी के लाभार्थियों को जोड़ना होगा। निजी अस्पतालों में इस व्यवस्था का तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान एबीडीएम के तहत बेहतर कार्य करने वाले एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह, डॉ. प्रेम दयाल, डॉ. राधेश्याम गौड, डॉ. अविचल भटनागर आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएमएस डाॅ. पंकज चौधरी, डॉ. संजीवर कुमार, डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऑनलाइन डिमांड पर मिलेंगी दवाएं
गर्भनिरोधक दवाएं अब ऑफ लाइन ऑर्डर पर नहीं दी जाएगी इसके लिए ऑनलाइन डिमांड करना होगा। इसको लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने किया।
सीएमओ ने बताया कि शासन का आदेश है इसका सभी को अनुपालन करना है। गर्भनिरोधक कोई भी दवा किसी भी सीएचसी पीएचसी पर जरूरत होगी तो इसके लिए वहां के अधीक्षक को ऑनलाइन डिमांड करना होगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संजय बाब आदि मौजूद रहे।