सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Signage not installed on Lucknow-Mahmudabad road

Barabanki News: लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर नहीं लगाए गए संकेतक

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 20 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Signage not installed on Lucknow-Mahmudabad road
निंदूरा क्षेत्र में लखनऊ–महमूदाबाद मार्ग पर नहीं लगे संकेतक, कट के पास रखा ड्रम।
विज्ञापन
घुंघटेर। लखनऊ–महमूदाबाद मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। कई किलोमीटर तक सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन जरूरी संकेतक (साइन बोर्ड), बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था अधूरी पड़ी है। इससे खासकर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

डफरपुर क्षेत्र में सड़क के बीच बने डिवाइडर के पास हाल ही में लगाई गई सोलर लाइटें टूटकर गिर गई हैं। वहीं, कई कटिंग पॉइंट्स पर लगाए गए ड्रम भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पर्याप्त रोशनी और संकेतक न होने के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता। बड्डूपुर, रीवा, सीवा, बाबा कुटिया, टिकैतगंज, कुर्सी और अनवरी कस्बा समेत कई जगहों पर मोड़ और कटिंग पॉइंट्स पर चेतावनी संकेतकों का अभाव है। इन खामियों के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सरोज कुमार का कहना है कि लखनऊ-महमूदाबाद सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सभी मोड व स्कूलों पर संकेतक जल्द ही लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स-
स्कूलों के पास भी लापरवाही
चिंता की बात यह है कि सड़क किनारे स्थित प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सामने भी सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा, बाबू हरनाथ सिंह सिसोदिया इंटर कॉलेज, प्रेरणा महाविद्यालय, नेशनल पब्लिक स्कूल और सागर पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों के पास न तो चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही गति नियंत्रक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed