{"_id":"69e3e48348b2c2382b08fe7c","slug":"teachers-will-give-homework-to-children-in-council-schools-barabanki-news-c-315-1-brb1032-164653-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों को होमवर्क देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों को होमवर्क देंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को अब मांटेसरी स्कूलों की तरह शिक्षक होम वर्क भी देंगे। गर्मी की छुट्टी में नाना-नानी के घर मौज मस्ती संग बच्चों को प्रश्नों को हल करना होगा। नए शैक्षिक सत्र से विभाग ने जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर में इसकी व्यवस्था की गई है। इतना ही पांच जून को मनाए जाने वाले पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चे व्हाटसएप के जरिए शामिल होंगे।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2618 परिषदीय स्कूलों में दो लाख 80 हजार नौनिहाल पढ़ाई कर रहे है। एक माह बाद 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होगा। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पहली बार जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार हर माह पढ़ाई का पाठ्यक्रम और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया गया है।
गर्मी की छुट्टी से पहले 20 फीसदी पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है। उसके बाद पढ़ाए गए सभी विषयों के अध्याय से बच्चों को प्रश्नों को हल करने व लिखने का काम होमवर्क के रूप में गर्मी की छुट्टी के लिए दिया जाएगा। ताकि छुट्टी के बाद जब नौनिहाल स्कूल आए तो उनमें पहले पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का ज्ञान हो।