{"_id":"69710429362cb8f0ef071c8e","slug":"the-annual-day-celebration-was-adorned-with-colorful-performances-and-the-children-captivated-the-audience-barabanki-news-c-315-1-brp1005-156981-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
शहर के जीआईसी में आयोजित वार्षिकोत्सव में भांगड़ा नृत्य करते बच्चे।
विज्ञापन
बाराबंकी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता समारोह बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के नाम रहा। विद्यालय के हीरक जयंती प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, एकांकी और लोक विधाओं के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना की संगीतमयी नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद छात्र नातान के स्वागत गीत ने अतिथियों का मन जीत लिया। छात्र मोहित की- गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो.. पर बांसुरी वादन तथा तेरी मंद मंद मुस्कानियों पर बलिहार राघव जी..की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा नृत्य, हनुमान चालीसा पर नृत्य, मां तुझे सलाम, डांडिया डांस, होली गीत, कव्वाली और लोकगीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जैसी करनी वैसी भरनी, वन रक्षा-औषधि रक्षा और नशा मुक्ति जैसी एकांकी प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने सशक्त संदेश दिया। वन रक्षा-औषधि रक्षा एकांकी को विशेष सराहना मिली। कवि दरबार में बच्चों द्वारा प्रस्तुत हास्य एवं श्रृंगार रस की रचनाओं पर सभागार तालियों से गूंज उठा। इस दौरान आयोजित निबंध, कला, कबड्डी, कुर्सी दौड़, रस्साकसी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। तीरंदाजी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले कक्षा 11 के छात्र पीयूष यादव एवं अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएस धीमान, पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार वर्मा सुशील कुमार द्विवेदी, डॉ. रेनू शुक्ला, राम अधार भारती मौजूद रहे।
Trending Videos